Site icon Samagra Bharat News website

इंदौर के दो पत्रकारों को जनसंपर्क विभाग द्वारा आठ लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

The Public Relations Department of Madhya Pradesh government has immediately approved financial assistance to the families of two journalists

समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 29अप्रैल।जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा इंदौर में कोरोना से काल कवलित हुए दो पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता त्वरित रूप से स्वीकृत की गई है। इंदौर के पत्रकार श्री गिरजा शंकर यादव और श्री राजेश मिश्रा की कोरोना से मृत्यु पर विभाग द्वारा उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। संचालक जनसम्पर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। स्वर्गीय राजेश मिश्रा की पत्नी श्रीमती सपना मिश्रा और स्व जी एस यादव की पत्नी श्रीमती अनिता यादव के बैंक एकाउंट में यह राशि अंतरित की जा रही है।

Exit mobile version