Site icon Samagra Bharat News website

आजतक न्यूज़ चैनल के तेज तर्रार एंकर और वरिष्ट पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अप्रैल। आज तक के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। यह जानकारी देते हुए जी न्युज के एंकर सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया कि अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

 

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे।

Exit mobile version