Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का कोरोना के कारण निधन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अप्रैल। कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं संवैधानिक विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी का आज सुबह निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। पूर्व अटॉर्नी जनरल भारत में संवैधानिक विधि विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते थे।

जानकारी के मुताबिक उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि सोली सोराबजी का जन्‍म 9 मार्च 1930 को मुंबई में हुआ था। उन्‍हें पद्मविभूषण के लिए भी सम्‍मानित किया गया था।

Exit mobile version