Site icon Samagra Bharat News website

कन्ट्रोल रूम के माध्यम से 1320 जरुरतमन्दो की हुई मदद, यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है- मदन कौशिक

During the Corona period, control rooms set up in 14 districts of the Bharatiya Janata Party are continuously giving impetus to service work. A total of 1820 problems have been heard so far. Of these, 1320 problems have been solved. The party will soon form a panel of doctors on a large scale so that the problems of the patients can be diagnosed at home.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 1मई । कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के 14 जनपदों में स्थापित कंट्रोल रूम लगातार सेवा कार्य को गति दे रहे है। अभी तक कुल 1820 समस्याओं को सुना गया। इनमें से 1320 समस्याओं का समाधान किया जा चुका हैं। पार्टी जल्द ही एक बड़े स्तर पर ​चिकित्सकों का पैनल तैयार करेगी ताकि मरीजों की समस्याओं को घर बैठे निदान किया जा सके। अन्य राजनीतिक दल भी इस संकट काल में राजनीतिक सोच से अलग सामाजिक कार्य के माध्यम से जनता को सहयोग करें। यह समय मिलकर लोगों की समस्याओं का निदान करने का है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कही।

श्री कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में हीं नहीं, पूरे देश व विश्व में संक्रमण काल चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक दल होने के नाते जन समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा नियंत्रण कक्ष से 1140 तथा प्रदेश मुख्यालय में पर सहायता केन्द्र के माध्यम से 680 समस्याओं को सुना गया। इस प्रकार कुल 1820 समस्याओं को सुनने का काम किया गया है। इनमें से 1320 समस्याओं का समाधान निकाला गया है। इनमें अधिकांश समस्याएं ऑक्सीजन,चिकित्सालयों में बेड दिलाने तथा पीड़ित परिवारों को यथाअनुरुप सहायता दिलाने की है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता इन समस्याओं को निस्तारित कर जनता को हर सभंव सुविधाएं दिलाने प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने इस संबंध में दिशा निर्देश दिया है।प्रतिदिन सायं आठ बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य प्रभारी,सह प्रभारी,महामंत्री कुलदीप कुमार,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अध्यक्ष के रूप मे स्वयं समीक्षा करते है। समीक्षा के अनुसार रणी​नीति बनाकर जनता को सुविधाएं दिलाने का कार्य किया जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केन्द्रीय नेृतत्व के निर्देश पर 21 अप्रैल से राज्य मुख्यालय तथा 26 अप्रैल से सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कार्यकर्ता के माध्यम से कोविड कंट्रोल कक्ष बना दिए गए है। जो कोरोना काल से जुड़ी जनसमस्याओं को सुलझाने का काम कर रहे है। हमारे कार्यकर्ता कर्फ्यू के दौरान प्रवासी कार्यकर्ताओं, श्रमिकों तथा वांछित लोगों के भोजन की चिंता कर रहे है। आगे भी हम समाजिक संगठनों को माध्यम से भोजन से लेकर अन्य कार्यो को जारी रखेंगे।
मदन कौशिक ने मुखर रुप से कहा कि उत्तराखंड में फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सरकार एक के बाद एक निर्णय कोरोना संबंधित ले रही है। कार्यकर्ता सरकार के निर्णय को जनता के बीच में लाभ पहुंचाने के लिए लगे हुए है।हर क्षेत्र में इसका प्रबंधन किया जा रहा है। हम सब अपना बूथ कोरोना मुक्त करने के अभियान में लगे हुए है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ सैनिटाइजर तथा मास्क वितरण कार्य का प्रबंध किया जा रहा है। कोरोना काल के अनुसार जिस सामग्री की आवश्यक्ता है उसे भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी संदर्भ में पार्टी की ओर से चिकित्सकों का एक पैनल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह चिकित्सक रोगियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनकी स्थिति के अनुसार उन्हें उपचार से जुड़े निदान सुझाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि उनके पास इससे पहले तमाम परिवारों ने सम्पर्क किया जिनका समाधान चिकित्सकों के माध्यम से कराया गया है और 60 प्रतिशत से अधिक प्रकरण घर पह ही उपचार कराने में सुलझ रहे। उन्हें आक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ी। उन्होंन राजननीतिक दलों से आग्रह किया है इस संकट काल में राजनीतिक जुमलेबाजी छोड़कर समाधान का रास्ता सुझाएं ताकि जनता को लाभ मिल सके।
श्री मदन कौशिक ने कहा कि संकट के समय राजनीति नहीं सेवा भावना की आवश्यक्ता है। हमारे मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी दलों से राय लेकर उनके सकारात्मक सुझाव का अमलीजामा दिया। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर संकट काल में लोगों की समस्याओं में जुटने की आवश्यक्ता है ताकि भ्रम की स्थिति न फैले और लोगों के सामने आए संकट का समाधान किया जा सके।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार,मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रवक्ता बिनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, शेखर वर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version