Site icon Samagra Bharat News website

विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Chief Minister Shri Tirath Singh Rawat held an important meeting with all MLAs of Dehradun in connection with the prevention of Kovid-19 at the Chief Minister's Camp office on Friday. During this, Chief Minister Shri Tirath Singh Rawat said that in this era of crisis, all MLAs should keep a constant dialogue with the people's representatives.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 1मई।  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, कैंट विधायक श्री हरबंस कपूर, राजपुर विधायक श्री खजान दास, धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

Exit mobile version