Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में एलजी अनिल बैजल की नई पहल, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बनाया कंट्रोल रूम

Lieutenant Governor Anil Baijal has created an oxygen control room keeping in mind the needs of oxygen. If the corona victim or family wants to take or fill a cylinder of oxygen, they can call 011-41400400.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2मई। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ऑक्सीजन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन कंट्रोल रूम बनाया है। कोरोना पीड़ित व्यक्ति या परिजन यदि ऑक्सीजन का सिलेंडर लेना या भरवाना चाहते हैं तो वे 011-41400400 नंबर पर काल कर सकते हैं।

राजनिवास की तरफ से कहा गया कि कोरोना काल में सरकार हर माध्यम से ऑक्सीजन प्राप्त कर दिल्ली के अस्पतालों को मुहैया करा रही है, लेकिन कई लोगों को अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति इस कंट्रोल रूम को कॉल कर ऑक्सीजन प्राप्त कर सकता है या वह खाली सिलेंडर भरवा सकता है।

Exit mobile version