Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: नंदीग्राम में ममता बनर्जी आगे, शुभेंदु अधिकारी 2331 वोटों से पीछे

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता,2मई। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में वोटों की गिनती जारी है। यहां मुकाबला सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। एक तरफ सीएम ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी हैं। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए अपनी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम को चुना था। बंगाल के दो सबसे कद्दावर नेता ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी यहां से आमने-सामने हैं। 14 राउंड की मतगणना के बाद ममता बनर्जी 2331 मतों से आगे निकल गई है।

 

Exit mobile version