Site icon Samagra Bharat News website

श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात

Today, the officers of Shri Radha Swami Satsang Vyas met the Chief Minister Mr. Tirath Singh Rawat at the camp office. During this time, the officials of Satsang Vyas appreciated the efforts being made by the government for the prevention of Covid infection.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून , 3 मई । आज श्री राधा स्वामी सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस दौरान सत्संग व्यास के पदाधिकारियों ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

सत्संग व्यास के पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया कि यदि सरकार को आइसोलेशन सेंटर बनाने हेतु भवन की आवश्यकता है तो राधा स्वामी सत्संग व्यास के भवनों को सरकार इस्तेमाल कर सकती है। इस दौरान श्री सुनील तलवार, श्री अजय सिकरी समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे

 

Exit mobile version