Site icon Samagra Bharat News website

पिथौरागढ़: जिले में 109472 व्यक्तियों की जांच में 4816 कोरोना पॉजिटिव

Sampling is going on in the district for prevention of Kovid-19 infection, till date a total of 109472 persons have been corona sampled.

समग्र समाचार सेवा

पिथौरागढ़, 6 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 109472 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है। जिसमें से कुल 4816 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 6 मई 2021 को जिले में कुल 1123 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। 6 मई को जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 934 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए। गुरुवार को भी जिले के विभिन्न केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन का भी कार्य जारी रहा।
पिथौरागढ़ जनपद में 6 मई 2021 तक कुल 66 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 6 मई 2021 को जिले में 559 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में,88 कोविड केअर सेंटर(जिला बेस चिकित्सालय) में 67 जिला चिकित्सालय में तथा 409 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है।
6 मई 2021 को जिले से कुल 934 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए। वर्तमान तक कुल 2984 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है, कि वर्तमान में संक्रमण की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें।दोपहर 12:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक जारी कोविड कर्फ्यू का अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न आयोजित समारोह में निर्धारित संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समारोहों व आयोजनों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं

Exit mobile version