Site icon Samagra Bharat News website

विश्व कल्याण की प्रार्थना करने वाले बिन्दुखत्ता निवासी कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत

Umesh Bhatt, senior leader of the District Congress Committee Bindukhta has died accidentally due to covid infection.

समग्र समाचार सेवा
लालकुआं,7 मई। जिला कांग्रेस कमेटी बिन्दुखत्ता के वरिष्ठ नेता उमेश भट्ट का कोविड संक्रमण के चलते आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है।
बिन्दुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर निवासी उमेश भट्ट उम्र 48 वर्ष के लोकप्रिय नेता कोविड संक्रमण से जूझ रहे थे, उनका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था लेकिन वह शुक्रवार को मौत से जिंदगी की जंग हार गए। वह अपने कुशल व्यहवार के लिए जाने जाते थे । उन्होंने अपनी मौत के एक दिन पहले गुरुवार को सोशल मीडिया पर पूरे विश्व के कल्याण की कामना करते हुए पोस्ट की थी। जिसमे कोविड महामारी से पूरे विश्व को निजात दिलाने वह बीमार लोगों को स्वस्थ करने के लिए प्रभु से प्रार्थना की थी।

Exit mobile version