Site icon Samagra Bharat News website

उपराज्यपाल से पत्रकारों ने लगाई गुहार, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने दिल्ली के उपराज्यपाल को छ मांगो के लिए ज्ञापन सौंपा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7मई। दिल्ली के मीडियाकर्मियों को भी कोरोना योद्धा समझा जाए। इंडियन मीडिया वेलफेयर संघ के अध्यक्ष राजीव निशाना ने सचिव विजय शर्मा के साथ जाकर उपराज्यपाल दिल्ली को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा।

वैश्विक परिदृश्य में जब कोरोना से युद्ध मे स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई सेवा, पुलिस सेवा तथा मीडियाकर्मी भी देशभर में अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना योद्धाओं की तरह अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। मीडिया साथी कोरोना महामारी में  पल-पल की जानकारी प्रशासन तथा जनता तक पहुँचाने का साहसिक कार्य कर रहे हैं । तेज़ी से फैलते संक्रमण की चपेट में हमारे कई पत्रकार साथी भी कोरोना महामारी के शिकार हो रहे हैं, जिस कारण कई तो स्वर्ग भी सिधार गए।
उपराज्यपाल को इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से इन मांगों के लिए ज्ञापन दिया गया

1.मीडियाकर्मियों को दिल्ली में भी कोरोना योद्धा घोषित किया जाए।

2.शहीद पत्रकार के परिवार को जीवन यापन करने के लिए एक करोड़ की आर्थिक सहायता दि जाए।

3.शहीद हुए पत्रकार के परिवार के किसी एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी का प्रबंध किया जाए।

4.निजी अस्पतालों में पत्रकार व उनके परिवार के सदस्यों का इलाज निशुल्क किया जाए।

5.इम्वा दवारा जो दिल्ली सरकार के सूचना निदेशक को ज्ञापन दिया था उसका जवाब संग्लन है।

6.मीडियाकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रत्येक जिले में अलग से टीकाकरण काउंटर की व्यवस्था भी की जाए ।

यह अनुरोध आपसे दिल्ली के तमाम पत्रकारों ( मान्यता प्राप्त/ गैर मान्यता प्राप्त) की तरफ से किया जा रहा है। आशा है आप यथाशीघ्र हमारी मांगों पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही का आदेश जारी करेंगे ।

राजीव निशाना ने कहा हमने अपनी कुछ मांगों के लिए दिल्ली सरकार के सूचना निदेशक और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया था लेकिन कोई लाभ नही मिला।

Exit mobile version