Site icon Samagra Bharat News website

लंदन स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम घोषित, उत्तराखंड के जय प्रकाश जोशी का शानदार प्रदर्शन

The London local body election results were announced today. Jayaprakash Joshi, a resident of Ghansali in Tehri district of Uttarakhand

समग्र समाचार सेवा
डर्बी, 7 मई । लंदन स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए । उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली के रहने वाले जयप्रकाश जोशी और लंदन के डर्बी में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बागेश्वर के गौरव भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। आज चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव के निवासी जयप्रकाश जोशी ने इंग्लैंड के डर्बी शहर में स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि वह काउंसलर के तौर पर चुनाव नहीं जीत सके। उन्हें 791 वोट मिले थे। अपने वार्ड से इस चुनाव में लेबर पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे। जोशी के मुताबिक लेबर पार्टी के प्रत्याशी को 1400 वोट मिले। जोशी ने कहा कि चुनाव लड़ने से उन्हें कई अनुभव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में भारत और उत्तराखंड की जनता से उन्हें जो प्यार मिला है, वह उन्हें हमेशा लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें इंग्लैंड और भारत के लोगों के साथ नए संबंध बनाने का मौका मिला है। वह उत्तराखंड के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद कैसे की जाए, इस बारे में गैर निवासियों से चर्चा चल रही है।
सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ था। यह जोशी का चौथा काउंसलर चुनाव था। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हैं।

Exit mobile version