Site icon Samagra Bharat News website

अब इन 2 राज्यों से दिल्ली आने वालों को रहना होगा क्वारंटाइन, जानें क्या है नई गाइडलाइन्स

In view of the increasing cases of Corona in Delhi, the Kejriwal government has taken a big decision. According to the Delhi government

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7मई। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने सरकारी और पेड क्वारंटाइन फैसिलिटी चिन्हित की हैं।

साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं उन्हें दोनों डोज के सर्टिफिकेट दिखाने पर या उनके द्वारा पिछले 72 घंटे का RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर 7 दिन का ही होम क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास होम क्वारंटाइन की सुविधा नहीं है तो वह सरकार द्वारा चिन्हित सरकारी या पेड फैसिलिटी में 7 दिन तक क्वारंटाइन रह सकते हैं।

Exit mobile version