Site icon Samagra Bharat News website

इंग्लैंड में डर्बी के स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तराखंड के दो निवासियों के भाग्य का फैसला आज

The fate of Tehri's Jayaprakash Joshi and Bageshwar's pride will be decided today as a counselor in the municipal elections in the city of Derby, England. The election result is likely to be honeycombed today. Jayaprakash Joshi is the candidate of the ruling Conservative Party. Three other candidates are in the fray against him.

समग्र समाचार सेवा,
डर्बी, 7 मई।

इंग्लैंड के डर्बी शहर में नगर निगम चुनाव में काउंसलर के रूप में चुनाव लड़ रहे टिहरी के जयप्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव के भाग्य का फैसला आज होगा। चुनाव परिणाम आज घोषित होने की सम्भावना है। जयप्रकाश जोशी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं।

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली के निवासी जयप्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव गुरुवार को लंदन के डर्बी में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ है। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव है। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हैं। जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। वह पहले एक होटल में काम करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में नौकरी करते हैं । वह चार साल पहले कंजर्वेटिव पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी में शामिल हुए थे, जिसने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने का समर्थन किया था । इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने तीन बार स्थानीय निकाय में काउंसलर का चुनाव लड़ा, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है । इस बार भी वह डर्बी शहर के सिंफिन और ओस्मस्टन वार्ड से काउंसलर उम्मीदवार हैं।
बागेश्वर जिले के ग्राम चामी के रहने वाले गौरव पांडेय ने लंदन का निकाय चुनाव लड़ा है। उनका सामना डर्बी के पूर्व मेयर से है । गौरव ने अपनी शिक्षा जम्मू से प्राप्त की। इसके बाद वह लंदन चले गए। 44 वर्षीय गौरव के पिता स्व हरीश पांडेय एमईएस से रिटायर हुए थे, जबकि माता मंजुला पांडेय गृहिणी हैं।
वह लंदन में होने जा रहे निकाय चुनाव में मैकवर्थ एंड मोर्ले वार्ड से कंजरवेटिव पार्टी के लिए काउंसलर उम्मीदवार हैं । वह पिछले चार साल से ब्रिटेन की सत्ताधारी पार्टी कंजरवेटिव से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को होने वाले चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत है। गौरव डर्बी के एक पूर्व मेयर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके विरोध में पांच उम्मीदवार हैं । गौरव के मामा यहां अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में रहते हैं। गौरव 2017 में अल्मोड़ा आए थे। उत्तराखंड के लोगों में इस को लेकर काफी उत्साह और दोनों की जीत की कामना कर रहे हैं।

Exit mobile version