Site icon Samagra Bharat News website

प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, रतलाम, गुना और दमोह के कलेक्टर का स्थानान्तरण

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 7मई। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य के पांच कलेक्टरों के तबादले कर दिए है। जिसके अनुसार रतलाम, गुना और दमोह के कलेक्टर को बदल दिया है।
जारी आदेश के अनुसार गुना के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। रतलाम के कलेक्टर गोपाल चंद डांड को भोपाल मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। बालाघाट के अपर कलेक्टर फ्रैंक नोबेल अब गुना के कलेक्टर होंगे।
दमोह के कलेक्टर, जहां अभी उप चुनाव संपन्न हुआ और जहां भा ज पा को हार का मुंह देखना पड़ा है, तरुण राठी को भी हटा दिया गया है। उन्हें मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर को दमोह का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Exit mobile version