Samagra Bharat News website

थाना मुनिकीरेती द्वारा मानवता की नई मिसाल, अंतिम संस्कार में की जा रही वंचितों की मदद

समग्र समाचार सेवा
टिहरी ,8मई। टिहरी गढवाल पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे वंचित समूह की आगे बढकर हर संभव मदद की जा रही है और इसी उदेश्य से श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढवाल द्वारा निस्वार्थ सेवा भाव से “मिशन हौसला” प्रारम्भ किया गया है और “मिशन हौसला”प्रतिदिन नये आयाम स्थापित कर रहा है।

कोई भी संकट काल सामान्यतः सर्वाधिक प्रभावित गरीबो/असहाय/वंचित समूहों को ही करता है और कोरोना काल में भी कहानी इससे अलग नही है।

 

इसी कारण से इन समूहों के ऐसे लोगो, जिन्होने कोरोना की जंग में अपनो को खो दिया है और अब उनके पास अपनो का अन्तिम संस्कार करने के लिये भी संसाधन उपलब्ध नहीं है, की सहायता थाना मुनिकीरेती द्वारा अन्य लोगो व संगठनो की सहायता से लकडी आदि उपलब्ध कराकर मानवीय कार्यों की श्रृंखला में एक नया कीर्तिमान जोडा गया है।

सभी स्थानीय लोगो द्वारा टिहरी पुलिस के इस प्रयास की चारो ओर सराहना की जा रही है ।

Exit mobile version