Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के कारण मचा हाहाकार, सांसद के घर एंबुलेंस कर रहा आराम

The ambulance case found in the office premises of MP Rajiv Pratap Rudy has taken a new turn. An FIR has been lodged against the national president of Jan Adhikar Party (Jap) and former MP Pappu Yadav at the Amanore police station. This FIR has been lodged by Panchayat Ambulance Operations Coordinator Rajan Kumar Singh of Dhanaura village of Avatar Nagar police station area.

समग्र समाचार सेवा
छपरा, 9मई। सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय परिसर में मिले एंबुलेंस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ अमनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव के पंचायत एम्बुलेंस संचालन समन्वयक राजन कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। प्रथिमिकी में राजन कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव कोरोना महामारी में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र में खड़ी एम्बुलेंस को तोड़ फोड़ की और फिर हथियार के बल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

दरअसल, छपरा पहुंचने के बाद बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस खड़ी थी। इसको देखकर पप्पू यादव ने कहा कि अभी जिस तरह का माहौल है ऐसे में एंबुलेंस की जरूरत है लेकिन यहां ऐसे ही रखी गई है। इसके बाद पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी जी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस बरामद! सांसद विकास निधि से खरीदा गया एंबुलेंस किसके निर्देश पर यहां छिपाकर रखा गया है, इसकी जांच हो. सारण डीएम, सिविल सर्जन यह बताएं! बीजेपी जवाब दे।

Exit mobile version