Site icon Samagra Bharat News website

पप्पू यादव ने छपरा भेजने के लिए तैयार की ड्राइवरों की ‘सेना’, बोले- जहां जरुरत हो ले जाएं…

In the ambulance case of former minister Rajiv Pratap Rudy standing on the training center, Pappu Yadav, the national president

समग्र समाचार सेवा
पटना,9 मई। पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रशिक्षण केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस मामले में उनके चैलेन्ज को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने स्वीकार कर आज 40 लाइसेंस धारी ड्राइवर खड़े कर दिए और कहा कि बिहार सरकार जहां भी एम्बुलेंस को ड्राइवर की जरूरत हो, वे लें जाए। इसके लिए उन्होंने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह का नम्बर 9334123702 जारी किया और कहा कि सरकार इन ड्राइवर को सरकारी नौकरी भी दे। साथ ही उन्होंने महामारी एक्ट के तहत भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कौशल विकास के नाम पर हुए घोटाले की जांच की भी मांग कर दी।

पप्पू यादव ने अपने पटना आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजीव प्रताप रूडी और उनके समर्थकों पर अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि अगर जरूरत होगी तो हम ऑडियो भी पब्लिक करेंगे। साथ ही पप्पू यादव ने ये भी कहा कि अगर हमें मार देने से बिहार की जनता को एम्बुलेंस और दवाई, ऑक्सीजन आदि मिल जाये तो हम इसके लिए तैयार हैं। रूडी जी से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से मुझे धमकी दी और राजनीति का आरोप लगाया। तो बस यही कहूंगा कि राजनीति कौन नहीं करता है। नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, जार्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गज लोग भी तो राजनीति करते रहे हैं।

Exit mobile version