Site icon Samagra Bharat News website

गर्मियों में खाते है तरबूज तो जाने कुछ खास बाते….

Watermelon in summer is very beneficial for health. Since watermelon contains 92 percent water, it is very much preferred to eat it in summer.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9मई। गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुकि तरबूज में 92 फीसदी पानी होता है इसलिए गर्मियों में इसे खाने के लिए काफी वरियता दी जाती है। तरबूज को गर्मियों में खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।

तरबूज में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, बी6, सी और डी व लायकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

1. तरबूज में कैलोरीज़ और फैट न के बराबर होता है और पानी 92 फीसदी होता है. ऐसे में ये फल वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए काफी फायदेमंद है.
2. इसमें मौजूद विटामिन ए और सी इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है, जबकि विटामिन बी 6 और आयरन रेड ब्लड सेल्स बढ़ाता है और एंटीबॉडीज बनाने में भी मदद करता है.
3. तरबूज पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. इसमें पाया जाने वाला 92 फीसदी पानी कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है. साथ ही स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है.
4. तरबूज खराब कोलेस्ट्रॉल जिसे एलडीएल कहा जाता है, को कम करता है और ब्लड वेसल्स में फैटी डिपॉजिट्स होने से रोकता है. इससे हार्ट सबंन्धी समस्याओं का रिस्क घटता है.

5.एक दिन में 400-500 ग्राम तरबूज का सेवन पर्याप्त है. इसे ज्यादा खाने से ओवर हाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. साथ ही लूज मोशन, गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती है।
6.तरबूज खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्यांकि इस फल में पहले से ही काफी मात्रा में पानी और फ्रुक्टोज की उपस्थिति होती है, ऐसे में डाइजेशन संबन्धी समस्या हो सकती है.

Exit mobile version