Site icon Samagra Bharat News website

देश में 1 दिन में 3.66 लाख लोग हुए कोरोना संक्रमित, 3747 लोगों की मौत

The second wave of corona virus in the country is not taking the name of freezing after almost a month. More than 4 lakh cases are being

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10मई। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कई दिनों के भयानक रूप के बाद आज थोड़ी कमी देखने को मिली। देश में रविवार के दिन कोरोना से एक दिन में 3.66 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि रविवार के दिन बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,66,317 थी तो वहीं कोरोना संक्रमण से कुछ 3747 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कुल 2,26,62,410 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अबतक 2,46,146 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि 24 घंटे में कुल 3,53,680 लोगों का इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ अबतक कुल 1,86,65,266 लोगों ठीक हो चुके है। बता दें कि बीते 24 घंटे में मरने वालों की कुल संख्या में 572 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं जो अन्य किसी राज्य से ज्यादा है।

 

Exit mobile version