Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू रहेगा जारी 

covid curfew will continue in Uttarakhand from May 11 to May 18 with strictness in the entire state. By 1 o'clock, shops for fruit, milk,

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 10मई। उत्तराखंड में 11मई से लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। सिर्फ  1 बजे तक फल, दुध, सब्जी, मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें खुलेंगी। शराब और बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति होगी लेकिन कारण बताना पड़ेगा। 13 मई को केवल 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

वही शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कल से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगाएंगे। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

Exit mobile version