Site icon Samagra Bharat News website

बेहद अच्छी खबर, अब आसान होगा कोरोना का ईलाज, DRDO की एक दवा को मिली मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10मई। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोंगो के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। जी हां DRDO की एक ऐसी दवा को आज मंजूरी मिल गई है जिससे कोरोना वायरस का इलाज एक स्तर तक संभव हो जा रहा है. और जिन मरीजों को ऑक्सीजन की अधिक समस्या आती है, इस दवा के लेने से उनमें ऑक्सीजन की निर्भरता भी कम हो रही है. इस दवा का नाम है- 2-deoxy-D-glucose (2-DG)। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आज ही कोरोना के इलाज के लिए इसके इमरजेंसी यूज को मंजूरी दे दी है.

इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल्स सफल साबित हुए हैं. जिन मरीजों पर इसका ट्रायल किया गया है, उनमें तेजी से रिकवरी देखी गई. साथ ही मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम हो गई. इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों की कोरोना रिपोर्ट बाकी मरीजों की तुलना में जल्दी निगेटिव हो रही है. यानी, वो जल्दी ठीक भी हो रहे हैं.

ये दवा डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलायड साइंसेस (INMAS) और हैदराबाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (CCMB) के साथ मिलकर तैयार की गई है। इस दवा को अभी 2-deoxy-D-glucose (2-DG) नाम दिया गया है और इसकी मैनुफैक्चरिंग की जिम्मेदारी हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज को दी गई है।

Exit mobile version