Site icon Samagra Bharat News website

जिन रोगिंयो के पास आत्मविश्वास की कमी है हम उनकी मदद नही कर पाएंगे- जिन रोगिंयो के पास आत्मविश्वास की कमी है हम उनकी मदद नही कर पाएंगे- नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी

While the entire country is grappling with the Corona epidemic, Karnataka's Food and Civil Supplies Minister Umesh Katti has once again

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु, 10मई। जहां एक तरफ सारा देश कोरोना महामारी को लेकर जुंझ रहा है वहीं कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उनका बयान कोरोना के मरीजों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘लोग जिनमें आत्मविश्वास की कमी है, हम उनको इस महामारी से नहीं बचा पाएंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “लोग विभिन्न कारणों से मरते रहेंगे, भले ही आप रेमेडिसविर शीशियों के छह इंजेक्शन दे दें, लोग मर जाएंगे. हम उन रोगियों के लिए असहाय हैं जिनका पास आत्मविश्वास की कमी है.’ हम ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास नहीं पैदा कर सकते और न ही ऐसे लोगों की जान बचा सकते हैं। ऐसे लोगों के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है.” बता दें कि अस्पताल के चिकित्सकों ने जब उनसे कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बात की तो मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने दीजिए, देखेंगे।’

Exit mobile version