Site icon Samagra Bharat News website

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव गिरफ्तार, लॉकडाउन तोड़ने का लगा आरोप

Former Bihar MP Pappu Yadav has been arrested for breaking the lockdown. Pappu Yadav tweeted this information and has also released

समग्र समाचार सेवा
पटना, 11मई। बिहार से पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी पप्पू यादव ने ट्वीट कर दी और कुछ तस्वीरें और वीडियो भी जारी किया है। उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाने लाया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1391985239187021828

उनकी तरफ से बताया है कि अभी से कुछ देर पहले ही उनके निजी आवास क्वालिटी कंपलेक्स पर जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पप्पू यादव जी को हाउस रेस्ट कर लिया गया है। पप्पू यादव को पटना के बुद्धा कॉलोनी के थाना प्रभारी ने किया हाउस रेस्ट कर लिया है।

बता दें कि बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के घर पर खड़ी एंबुलेंस की पोल खोलने के बाद सारण के अमनौर के सीओ ने पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

Exit mobile version