Site icon Samagra Bharat News website

पंचायती राज विभाग ने कोविड-19 से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ 51 लाख

On Tuesday, on behalf of Panchayati Raj Department, Bijapur Safe House handed over a sum of Rs. 01 crore 51 lakh for Chief Minister

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11मई। मंगलवार को बीजापुर सेफ हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम सौंपी गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज श्री हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।

Exit mobile version