Site icon Samagra Bharat News website

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्यवाही- अफीम की फसल को किया नष्ट, एसपी ने टीम की पीठ थपथपाई

समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी, 12मई। एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर बड़कोट पुलिस ने अफीम की खेती कर क्षेत्र में नशे का जहर फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खड़ी फसल को नष्ट किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार नौगांव ब्लॉक के बड़कोट थाना क्षेत्र के दुर्बिल गांव के समीप अफीम की खेती हो रही थी। जिसकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी की तो देखा अफीम की फसल लहलहा कर हवा में जहर घोल रही है। फिर क्या था पुलिस ने तुरंत अफीम की फसलों को नष्ट करना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले प्रदुम्न सिंह व उनकी पत्नी गीता देवी निवासी दुर्बिल को गिरफ्तार कर NDPS की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह की खेती करने वालो को बख्शा नही जाएगा। नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान आज भी जारी है।
एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दूरभाष पर उन्हें एक जागरूक महिला ने दुर्बिल गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। यह गांव मुख्य मार्ग से 6 किमी दूर और ऊंचाई पर है। यहां जब भी कोई अवैध अफीम की खेती कर रहे लोगों के विरुद्ध राजस्व उपनिरीक्षक कार्यवाही के लिए पँहुचता है तो ग्रामीण इसका विरोध करते हैं। चूंकि यह दुर्बिल गांव राजस्व ग्राम है तो एसपी मणिकांत मिश्रा ने संबंधित पटवारी वेद प्रकाश नौटियाल को भी पुलिस टीम में शामिल किया। टीम का नेतृत्व बड़कोट थाने के एसआई ओमवीर सिंह कर रहे थे। पुलिस टीम ने करीब 0.0590 हेक्टेयर खेत में अवैध रूप से उग रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। अफीम की छापेमारी की घटना 10 मई सोमवार को अंजाम दिया गया था। एसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 1 हजार रुपये नगद पुरुष्कार नगद देने की घोषणा की है। मामले की पुष्टि स्वंय मणिकांत मिश्रा ने दी है।

Exit mobile version