Site icon Samagra Bharat News website

आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Chief Minister Tirath Singh Rawat reached the spot to take stock of the damage caused by the disaster due to cloudburst. He directed

समग्र समाचार सेवा
देवप्रयाग, 12मई।
बादल फटने से आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों राहत कार्यो में गति लाने और नुकसान का आंकलन जल्द-जल्द करने के निर्देश दिए।
बुधवार करीब 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत देवप्रयाग पहुंचे। यहां सीएम ने साथी मंत्रियों के साथ आपदा प्रभावित शांति बाजार का निरीक्षण किया।
उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव को दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावितों को हेतु राशि तत्काल देने और राहत कार्यों में गति लाने को कहा।
इसके लिए जरूरी संसाधनों को लगाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

Exit mobile version