Site icon Samagra Bharat News website

देश में 24 घंटे में मिले 3.48 लाख से ज्‍यादा नए कोरोना मरीज, 4205 की गई जान

The global epidemic corona virus has recorded a record 4205 deaths in India in the last 24 hours and more than 3.48,421 new patients

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12मई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4205 मौतें हुईं हैं और पिछले 24 घंटे में 3.48,421 से ज्‍यादा नए मरीज सामने आए हैं। कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है और सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 37,04,099 हो गया है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3,55,338 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव
मामलों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 हो गई है।

इसके साथ ही देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है।

Exit mobile version