Site icon Samagra Bharat News website

10 फुट लम्बे अजगर को सुरक्षित रैक्सयू कर जंगल मे छोड़ा

On Thursday afternoon, a 10-foot-long python entered the house of Bhuvan Chandra, a resident of nearby village Bhandevanwad village.

समग्र समाचार सेवा

हल्दूचौड़, 13मई। गुरुवार की दोपहर निकटवर्ती ग्राम भांदेवनवाड़ गाँव निवासी भुवन चन्द्र के घर में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। जब ग्रामीणों ने इस विशाल अजगर को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजगर को पकड़ा जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि जब वे लोग घर के पीछे की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर आंगन में घूम रहा था जिसके बाद सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अजगर को घंटो मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से सापों का सुरक्षित रैक्सयू कर बचाया जा रहा है जो सराहनीय पहल है। वन कर्मियों व ग्रामीणों की जागरूकता के कारण अब तक सैकड़ों सापों की जान बचाई गई है। अजगर को रैक्सयू करने वाली वन महकमे की टीम में वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य वन दरोगा नवीन रैकवाल वन बीट अधिकारी कमल सिंह वन आरक्षी पृथ्वीराज सिंह कासिम रजा जैदी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version