Site icon Samagra Bharat News website

एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम के लिए आईटीबीपी की मसूरी में 1500 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित

In the Cabinet meeting of the Government of India, for the Aerial Passenger ropeway system between Dehradun-Mussoorie,

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 13मई। भारत सरकार की कैबिनेट मीटिंग में देहरादून-मसूरी के बीच एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की मसूरी में 1500 वर्ग मीटर भूमि को बाज़ार दरों पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित मंजूरी दिया है ।
’मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा मिलता है।
’इस रोपवे के बनने के बाद राज्य के पर्यटन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पर्यटकों को बङी सुविधा मिलेगी। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र होगा और इससे राज्य के विकास को भी गति मिलेगी

Exit mobile version