Site icon Samagra Bharat News website

CSIR की रिपोर्ट का दावा, ब्‍लड ग्रुप के लोग बने रहे कोरोना के शिकार

The Council of Scientific and Industrial Research, or CSIR, has shared a research report, according to which people of AB and B blood groups are at greater risk of corona than others. It has seen less impact on people in A and O blood groups.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद यानी सीएसआईआर ने एक रिसर्च रिपोर्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक AB और B ब्‍लड ग्रुप के लोगों को अन्‍य के मुकाबले कोरोना का ज्‍यादा खतरा है। A और O ब्‍लड ग्रुप वालें लोगों पर इसका असर कम देखने को मिला है।

रिसर्च के अनुसार O ब्‍लड ग्रुप के लोगों को वायरस का सबसे कम खतरा है। रिसर्च में पाया गया कि इनमें से ज्‍यादातर लोगों में कोरोना के बहुत मामूली लक्षण मिले। यानी वायरस का इन पर बहुत ज्‍यादा असर नहीं हुआ।

यह रिसर्च सिरोपॉजिटिविटी रिपोर्ट पर आधारित है। इसके लिए देशभर से सैंपल जुटाए गए। यह सर्वे सीएसआईआर ने किया। सर्वे से संकेत मिलता है कि शाकाहारी लोगों के मुकाबले मांसाहारियों में वायरस के संक्रमण का ज्‍यादा खतरा है।

शाकाहारी भोजन में फाइबर ज्‍यादा होता है। यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि संक्रमण से निपटने में यह मदद करता है। सर्वे के लिए 10 हजार से ज्‍यादा लोगों का सैंपल लिया गया। इस डेटा का विश्‍लेषण 140 से ज्‍यादा डॉक्‍टरों के ग्रुप ने किया।

सर्वे से यह भी पता चलता है कि सबसे ज्‍यादा संक्रमित होने वालों में AB ब्‍लड ग्रुप के लोग रहे। इसके बाद B ब्‍लड ग्रुप के लोगों का नंबर आता है। O ब्‍लड के लोगों में सबसे कम सिरोपॉजिटिविटी देखने को मिली।

Exit mobile version