Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 3.62 लाख से अधिक कोरोना मरीज, 4,126 लोगों की मौत

In the last 24 hours, 4,126 people have died due to corona epidemic while 3,62,406 new corona infected patients have been found.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से 4,126 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,62,406 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। वहीं मंगलवार के दिन 3,48,421 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
अगर राज्यों के हिसाब से बात करें तो गुजरात में 24 घंटे में 11,017 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जबकि 102 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में 16,384 नए मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान 164 लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना के 4,365 नए मामले सामने आए हैं जबकि 103 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 9,863 नए मामले सामने आए हैं जबकि 74 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 20,377 नए मामले सामने आए हैं जबकि 135 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 46 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं 816 लोगों की बीते 24 घंटे में मौत हो गई है।

 

Exit mobile version