Site icon Samagra Bharat News website

अब 2 से 18 साल के बच्‍चों को भी लगेगा टीका, COVAXIN के ट्रायल को DCGI ने दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। कोरोना के दूसरी लहर का दहशत लोगों के मन से गया नही है कि तीसरी लहर की भी चेतावनी वैज्ञानिकों ने दे दी है। सबसे बड़ी बात है तीसरी लहर में छोटे बच्चों पर संक्रमण के प्रकोप की संभवाना जताई गई है। अब ऐसे बच्चों का भी टीकाकरण करना बेहद अनिवार्य हो गया है जिसे देखते हुए देश में अब 2 साल से 18 वर्ष के बच्‍चों पर भारत बायोटेकी कोवैक्‍सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 2-18 आयु वर्ग में COVAXIN के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है।
भारत बायोटेक कोवैक्‍सीन 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर ट्रायल करेगा।
एक विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के लिए परीक्षण की सिफारिश की। जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षण दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना चिकित्सा विज्ञान संस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

 

 

Exit mobile version