Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल सरकार के आदेश पर शिमला में काम करने वाले बिहार के मजदूरों को किया गया बकाया राशि का भुगतान

The workers of Bihar working in Shimla, Himachal Pradesh have been paid remuneration. Action was taken by Bihar Bhavan

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 मई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान करा दिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के निदेश पर बिहार भवन द्वारा कार्रवाई की गयी जिससे मधेपुरा जिला के रहने वाले आठ मजदूरों को रु॰ 1,82,950 (एक लाख बयासी हजार नौ सौ पचास) रुपये का भुगतान हो गया है।
ज्ञात कि मधेपुरा जिला के निवासी श्री बच्चन सिंह एवं अन्य ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक व्यक्ति के बिल्डिंग में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। इस बावत श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष पत्र के द्वारा मदद की गुहार लगाई थी। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश एवं बिहार सरकार के अधिकारियों के त्वरित एवं सक्रिय प्रयास से श्रमिकों को राशि का भुगतान हो गया। श्रमिकों ने शिमला के ग्राम पंचायत हिमरी के उप-प्रधान के समक्ष नगद प्राप्त किया। उन लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के समस्त अधिकारियों की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्व है एवं उनकी सहायता के लिए सम्पूर्ण तंत्र अहर्निश सक्रिय है।

Exit mobile version