Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी 14 मई को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त

There is great news for crores of farmers of the country, because tomorrow the eighth installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana will come to their account soon. PM Narendra Modi will meet farmers tomorrow, 14th May and will announce the release of the 8th installment of PM Kisan Samman Nidhi.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त के पैसे जल्द उनके खाते में आ जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 14 मई यानि कल किसानों से रूबरू होंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्‍त जारी करने का ऐलान करेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। बयान में कहा गया कि इस दौरान 9.5 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जोत वाले किसान परिवारों की आय में 6,000 रूपये की सालाना सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत हर चार महीने पर 2,000-2,000 रूपये की तीन किस्तें प्रदान की जाती हैं। यह धनराशि डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाती है।

Exit mobile version