Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना से जंग का तीसरा हथियार स्पुतनिक-वी वैक्सीन अगले सप्ताह भारत में भी होगा उपलब्ध

Member of the Health Committee of NITI Aayog, VK Paul said that Sputnik vaccine has reached India. I am happy to say this and hope that from next week it will be available in the market. We hope that the limited supply from Russia will be available for sale from next week.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 13मई। वैश्विक महामारी कोरोना से जंग का तीसरा हथियार स्पुतनिक-वी वैक्सीन अगले सप्ताह भारत में भी  उपलब्ध होगा।

नीति आयोग की स्वास्थ्य समिति के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि स्पूतनिक वैक्सीन भारत पहुंच चुकी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह से यह मार्केट में उलब्ध होगी। हमें उम्मीद है कि रूस से जो सीमित सप्लाई आई है, वह अगले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

पॉल ने कहा कि इस वैक्सीन की और भी खेप आएगी और भारत में जुलाई से स्पूतनिक वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू होने वाला है।

भारत में स्पूतनिक वैक्सीन के 15.6 करोड़ डोज तैयार किए जाएंगे। फिलहाल देश में अब तक करीब 18 करोड़ कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 26 करोड़ टीके लगे हैं। भारत कोरोना टीकों के मामले में तीसरे नंबर पर है। पॉल ने कहा कि हमें खुशी है कि देश में 45 साल से अधिक आयु के एक तिहाई लोगों को कोरोना से सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। 45 साल या उससे अधिक आयु के ही 88 फीसदी लोगों की कोरोना के चलते मौतें हुई हैं। ऐसे में इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण जरूरी था और इस पर ही पहले फोकस किया गया है।

Exit mobile version