Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 343,288 नए मरीज, तो 4 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Whereas more than 4 lakh new cases of Corona were being seen daily every week in the past week, this week there has been a slight

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14मई। जहां पिछले सप्ताह लगातार प्रतिदिन कोरोना के नए मामलें 4 लाख से ज्यादा देखे जा रहे थे वही इस सप्ताह अब मामलों में मामूली कमी देखने के मिली है। भारत में गुरुवार को करीब 4 हजार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई इसके साथ ही देश में एक दिन में कोविड-19 के 343,288 नये मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 3999 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,62,239 पर पहुंच गई है। इस दौरान तीन लाख 37 हजार 487 मरीज ठीक हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर कुछ सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,97,34,823 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 12 मई तक 30,94,48,585 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,6,594 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

बता दें कि कोरोना के कुल मामलों में सबसे ज्यादा 10 राज्य है। महाराष्ट्र समेत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान भी इन 10 राज्यों की सूची में शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 46,781 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 43,529 जबकि कर्नाटक में 39,998 नए मामले दर्ज किए गए।

Exit mobile version