Site icon Samagra Bharat News website

टाटा नगर से दिल्ली पहुंची 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Due to lack of oxygen in the capital of Corona, the global epidemic, people are dying. Oxygen is being transported through the Oxygen Express

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15मई। वैश्विक महामारी कोरोना के राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जान जा रही है। राजधानी में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जिसके तहत ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को छह टैंकरों में 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर टाटा नगर (झारखंड) से ओखला, दिल्ली पहुंची। जिसे अब दिल्ली के अस्पतालों को दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले, 10 मई को ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन 11 क्रायोजेनिक टैंकरों में 225 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) के साथ और 27 अप्रैल को पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 70 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची थी।

Exit mobile version