Site icon Samagra Bharat News website

आरएसएस की विशेष पहल, सेवा भारती ने शुरू किया 15 बेड का कोविड रिहैबिलिटेशन सेवा केंद्र

By the way, the RSS has consistently been at the forefront of people's services in the Corona era. The RSS has made arrangements

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 15मई। वैसे तो आरएसएस लगातार कोरोना काल में लोगों की सेवाओं के लिए आगे रहा है। कोविड अस्पतालों में साफ-सफाई से लेकर लोगों की खाने-पीने तक की व्यवस्था आरएसएस ने किया है। लेकिन अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती, काशी महानगर ने एक औऱ तरह से लोगों की मदद की शुरूआत की है। शुक्रवार को लोहता स्थित माधव सेवा प्रकल्प पर सेवा भारती द्वारा पोस्ट कोविड रिहैबिलिटेशन सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। यहां ऐसे मरीजो को निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा दी जाएगी जो कोरोना से तो ठीक हो चुके हैं लेकिन शारीरिक रूप से अभी भी अस्वस्थ हैं। 15 बेड के इस अस्पताल में आधुनिक विज्ञान की मेडिकल व्यवस्थाओं के साथ आयुर्वेद, योग और अध्यात्म के उपयोग से मरीजों का उपचार किया जायेगा।

इस सेवा केन्द्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजित प्रसाद महापात्र , प्रान्त सह कार्यवाह डॉ राकेश तिवारी, विभाग कार्यवाह त्रिलोक नाथ , सह विभाग कार्यवाह अरुण,डॉ विशम्भर सिंह,सेवा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष जियुत राम ने किया। सेवा भारती, काशी के सह विभाग सेवा प्रमुख विनोद ने बताया कि केन्द्र में बनाये गये सभी 15 बेड पर ऑक्सीजन कंसेट्रेटर, नेबुलाइजर और भाप लेने की व्यवस्था है। मरीजों की देखरेख के लिए 9 सदस्यीय पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। दिनभर में 2 बार सुबह-शाम वरिष्ठ चिकित्सक भी मरीजों की देखरेख करेंगे। मरीजों के लिए काढ़ा, पौष्टिक भोजन, आयुर्वेदिक औषधि, और एलोपैथी दवाओं की भी व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विनोद ने बताया कि मरीज के साथ आए हुए परिजन के भी रुकने और भोजन/जलपान के साथ काढ़ा की व्यवस्था सेवा केन्द्र द्वारा की गयी है। इसके साथ ही मरीजो का योग के माध्यम से उपचार करने एवं उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाचार्य भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रवचन के माध्यम से कथा वाचक सुधीरानंद जी महाराज भी उनका आत्मबल बढ़ाएंगे। सेवा केन्द्र में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन और आरोग्य भारतीय के पैरामेडिकल स्टाफ व चिकित्सक एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के योग प्रशिक्षक एवं चिकित्सक हमेशा उपस्थित रहेंगे। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विशम्भर सिंह,आरोग्य भारती डॉ इंद्रनिल बसु, डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ शशि भूषण उपाध्याय,डॉ विद्या सागर पांडेय, डॉ के के द्विवेदी,डॉ अनिल तिवारी चिकित्सकीय सेवा प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही सेवा इंटरनेशनल ने काशी प्रान्त में 20ऑक्सीजन कंसेट्रेटर,वैभव कपूर ने दिया तो पीपीई किट, भाप लेने की मशीन,माता आनंदमयीं हिस्पिटल ने दिया है। आनंदमयी अस्पताल ने 4 ऑक्सिजन सिलेंडर भी दिया है। आज माधव सेवा प्रकल्प की हेल्पलाइन भी जारी की गई है। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सहायता ली जा सकती है।

राकेश पांडेय 9793181261
सुधीरानंद 8269848172

Exit mobile version