समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 15 मई। देहरादून जनपद के कोविड उपचार व्यवस्थाओं के प्रभारी मंत्री तथा सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज मसूरी पहुंच कर कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में फ्रंटलाईन पर रह कर सेवाएं दे रही मसूरी पुलिस, पत्रकारों, नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों, आशा वर्करों तथा कीन संस्था के सदस्यों को सामाग्री बांटी। इसके साथ ही उन्होंने मसूरी में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं तथा सामान्य उपचार सेवाओं को भी जारी रखने हेतु की गई व्यवस्था की भी समीक्षा की।
मसूरी मालरोड स्थित कुलड़ी पुलिस चौकी पहुंचे काबीना मंत्री ने पुलिस अधिकारियों सी0ओ0 नरेन्द्र पंत तथा नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती को मास्क, सेनेटाईजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, विटामीन-सी युक्त जूस तथा काढ़ा इत्यादि कोविड संक्रमण बचाव सामाग्री वितरित की। साथ ही उपस्थित नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी अभिनव शाह तथा उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा0 यतेन्द्र सिंह से मसूरी अस्पताल में दी जा रही कोविड उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सी0एम0एस0 द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक मसूरी अस्तपाल को 40 जम्बो तथा 30 छोटे आक्सीजन सिलेण्डर, 35 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर तथा पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक व दवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। अस्पताल में संचालित समस्त पांच आई0सी0यू0 नागरिकों की सेवा में दिन-रात संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुल उपलब्ध 24 आक्सीजन बैड में से आज 12 बेड रिक्त हैं। इसके उपरांत काबिना मंत्री सेंट मैरी अस्पताल में अस्थाई तौर पर संचालित की जा रही ओ0पी0डी0 का निरीक्षण करने भी पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, धर्मपाल पंवार आदि उपस्थित रहे।