Site icon Samagra Bharat News website

विधि विधान के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट 

On the auspicious occasion of Akshaya Tritiya on the auspicious occasion of Gangotri Dham, Mithun Lagna was opened at 7.30 am for 6 months according to the Corona Guidelines of Law and Legislation, in which the number of pilgrim priests was also limited.

समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी, 15 मई। गंगोत्री धाम के कपाट  अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मिथुन लग्न की बेला पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर 6 माह के लिए विधि-विधान के  कोरोना गाइडलाइन के अनुसार खोल दिए गए जिसमे  तीर्थ पुरोहितों की संख्या भी सीमित रखी गई।

कपाट खुलने के बाद प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम तीरथ सिंह रावत के नाम से की गई। इस मौके पर कोरोना मुक्ति के लिए विशेष पूजा अर्चना भी की गई. गंगोत्री धाम के कपाट 25-25 पुरोहितों और प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में खोले गए। हालांकि कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा रद्द है।

बीती शुक्रवार दोपहर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है।  इतिहास में यह दूसरा मौका है जब बिना श्रद्धालुओं के चारधाम यात्रा शुरू हुई है. इससे पहले मां गंगा की विग्रह डोली भोगमूर्ति शनिवार सुबह तड़के 4 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई और सुबह 6 बजे गंगोत्री धाम पहुंची. अब  केदारनाथ धाम  17 मई और बदरीनाथ धाम -18 मई को खुलेंगे।

Exit mobile version