Site icon Samagra Bharat News website

IMD ने दी चेतावनी- तुकाते मचा सकता है तबाही, चक्रवाती तूफान को लेकर इन राज्यों में हाई अलर्ट

The India Meteorological Department has warned on Friday that the pressure zone in the Arabian Sea is likely to turn into a 'very severe cyclonic storm' on 17 May. A severe cyclonic storm can cross Gujarat coast on Saturday.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15मई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान शनिवार को गुजरात तट को पार कर सकता है.

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है कि तूफान के शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. तूफान की आशंका वाले प्रदेशों और लक्षद्वीप के लिए भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दृष्टिगत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके अगले तीन घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने के आसार हैं। तूफान के 18 मई को दोपहर या शाम तक पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है। लिहाज़ा केंद्र सरकार ने हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ को भी तैनात कर दिया है।

भारतीय वायुसेना के दो C-130 एयरक्राफ्ट से एनडीआरएफ की तीन टीम गुजरात के जामनगर पहुंची हैं। कुल 126 एनडीआरएफ कर्मियों को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करके लाया गया। यह टीम राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लक्षद्वीप और अरब सागर के आसपास के इलाकों में गहरा मौसमी डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

अरब सागर में ये तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तट से टकराते समय चक्रवात की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। गुजरात के तट से ये तूफान इस वक्त 160 किलोमीटर दूर है, जबकि गोवा के पणजी से इसकी दूरी 350 किलोमीटर है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 18 मई को दोपहर या फिर शाम को ये तूफान गुजरात के पोरबंदर और नालिया तट को पार करेगा।

आईएमडी ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि ये 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।

इस तूफान के चलते लक्षद्वीप में 15 मई को कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होगी। कर्नाटक (तटीय एवं आसपास के जिलों) में 15 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों में 16 मई से बारिश होने की संभावना है और 17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि केरल के कई इलाकों में अभी से से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
चंक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है।

Exit mobile version