समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 15 मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर शुक्रवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में सभी मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैंप में सभी मीडियाकर्मियों को “कोवैक्सीन“ लगाई गई। 18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर दोनों वर्गों के लिए वैक्सीनेशन का अभियान चलाया। वैक्सीनेशन के पश्चात सभी पत्रकारों को 45 मिनट ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया।
पत्रकारों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर वैक्सीन लगाई गई। राज्य सरकार के इस निर्णय से सभी मीडियाकर्मी काफी प्रसन्न नजर आए।
सभी ने मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प के आयोजन के निर्णय के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी ने सचिवालय में टीकाकरण कैम्प के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।