Site icon Samagra Bharat News website

पाबंदियों का दिख रहा असर, डेली के कोरोना मामलों में दर्ज हुई मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 3.26 नए मरीज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15मई। देश में पिछले हफ्तों से अब कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है इसका मतलब साफ है कि देश में अब राज्यों सरकारों द्वारा लगाई गई पाबंदियों का असर साफ दिख रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 326,123 नए मामले सामने आए हैं, जो इस महीने यानी मई में सबसे कम है। इसके साथ ही कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 3879 रही।
इससे पहले 10 मई को 3 लाख 29 हजार नए केस आए थे। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
भारत में अब कोरोना वायरस के कुल 24,372,243 केस हैं। अब तक देश में 266,229 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थय हो चुके हैं। देश में कुल 20,426,323 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,679,691 है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू, गोआ, चंडीगढ़, लद्दाख में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में है।
वहीं केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मणिपुर की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Exit mobile version