Site icon Samagra Bharat News website

दिल्‍ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, 24 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां

The once-a-week lockdown has been extended in the country's capital Delhi. CM Kejriwal extended the lockdown in the capital

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 16मई। देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने राजधानी में लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया जो कि 24 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

इसके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गया है।

बता दें कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,456 नए मामले आए और इस दौरान 262 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में बीते 24 घंटे में 9,706 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए है। दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 13,93,867 हो गया है।

राजधानी में फिलहाल 62,783 एक्टिव मामले हैं जो 16 अप्रैल के बाद सबसे कम है। दिल्ली में फिलहाल 62,783 एक्टिव मरीज हैं और अब तक 21,506 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी में अब तक 13,09,578 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Exit mobile version