Site icon Samagra Bharat News website

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का 84 वर्ष की आयु में निधन

Times Group Chairman Indu Jain died on Thursday at the age of 84. He breathed his last in Delhi. In a tweet, Times Group's news channel 'Times Now' called Jain a lifelong spiritual seeker, leading philanthropist, a distinguished patron of the arts and a staunch supporter of women's rights.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16मई। टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का गुरुवार को 84 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। टाइम्स समूह के न्यूज़ चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक कहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनका निधन हुआ है।

पीएम मोदी ने इंदु जैन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की उन्नति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के देहांत से दुखी हूं। सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की उन्नति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।’ पीएम मोदी ने इंदु जैन के साथ अपने संवाद के अवसरों को याद किया और परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की।

बता दें कि इंदु जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की थी। उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाज़ा गया था।

Exit mobile version