Site icon Samagra Bharat News website

अगले साल रिलीज़ होगी एक्टर ध्रुव वर्मा की ‘द गुड महाराजा’…

Actor Dhruv Verma, who has created a worldwide drama, is now doing a blast with another film. Dhruv Verma,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17मई। दुनियाभर में अपने अभिनय तहलका मचाने वाले वाले एक्टर ध्रुव वर्मा अब एक और फिल्म के साथ धमाके दार इन्ट्री कर रहे है। विश्व भर में ‘भारतीय जेम्स बॉन्ड’ के नाम से प्रसिद्ध ध्रुव वर्मा अब ‘द गुड महाराजा’ फिल्म में नज़र आएंगे। यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल क्रिसमस से पहले 17 दिसंबर को रिलीज होगी।
यह जानकारी देते हुए फिल्म के कार्यकारी निर्माता हितेश देसाई ने कहा कि अभिनेता ध्रुव वर्मा को मुख्य भूमिका के लिए 12 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ साइन किया गया है. फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित है।

बता दें कि अभिनेता ध्रुव ने अपनी फीस का एक बड़ा हिस्सा कोविड-19 के इलाज केंद्रों और वृद्धाश्रमों को बेहतर बनाने के लिए दान करने का संकल्प लिया है।
अभिनेता ध्रुव ने बताया कि यह एक गंभीर वास्तविकता है और मेरे साथी देशवासियों का स्वास्थ्य पैसे से अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “इस महामारी के संकट के कम हो जाने पर और सभी के टीकाकरण के बाद हम इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। उसके तुरंत बाद नवंबर में हम अपने सह-उत्पादन के पहले प्रयास ‘नो मीन्स नो’ को रिलीज़ करेंगे।

Exit mobile version