Site icon Samagra Bharat News website

जाने कब रिलीज होगी विद्या बालन की शेरनी

Amazon Prime Video has announced today that the direct-to-stream Hindi Amazon original movie 'Lioness' will be premiered next month

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17मई। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज घोषणा कर दी है कि डाइरेक्ट-टू-स्ट्रीम हिंदी अमेजन ओरिजिनल मूवी ‘शेरनी’ का उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा। बता दें कि फिल्ममेकर अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित एवं एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा मूवी में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

जून में रिलीज होने वाली इस फिल्म की स्टारकास्ट में विद्या बालन के साथ शरद सक्सेना , मुकुल चड्ढा , विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म में विद्या बालन एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो प्रतिकूल व शत्रुतापूर्ण माहौल में भी बड़ी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करती है।

शेरनी के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक विजय सुब्रमणियम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अपनी ताजा और दिलचस्प कंटेंट वाली कहानियां कहने वालों का एक पॉवरहाउस साबित हुआ है और हम उनके साथ अपनी सहभागिता ज्यादा मजबूत करने को लेकर रोमांचित हैं। ‘शकुंतला देवी’ की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म ‘शेरनी’ प्रस्तुत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।’

Exit mobile version