Site icon Samagra Bharat News website

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जब पकड़ी गई तो लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप

Laxar Pathri police station of Haridwar has today disclosed a case in which the wife herself accused her husband of indecent sexual relations

समग्र समाचार सेवा
लक्सर, 17मई। हरिद्वार के लक्सर पथरी थाना पुलिस ने आज एक ऐसे मामलें का खुलासा किया है जिसमें पत्नि ने खुद पति की हत्या की फिर पकड़े जाने पर पति पर ही अप्राकृति यौन संबंध का आरोप लगा दिया। यह मामला 7 दिन पहले का रानी माजरा गांव में हुई शख्स की हत्या का है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक संजीव की पत्नी और उसके प्रेमी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने संजीव का रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया था।

बता दें कि दो दिन पहले पिपली गांव के जंगल से मृतक संजीव का शव बरामद हुआ था, संजीव रानी माजरा गांव का रहने वाला था, एक हफ्ते पहले संजीव संदिग्ध हालातों में गायब हो गया था उसकी पत्नी अंजना ने उसकी गुमशुदगी पथरी थाने में दर्ज कराई थी। पत्नी ने पुलिस के सामने ग्राम प्रधान पर हत्या का शक जाहिर किया था जिसके बाद पुलिस मामलें की जांच में जुट गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक संजीव की पत्नी अंजना की कॉल डिटेल निकाली तो पुलिस को उसकी पत्नि अंजना पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर अंजना ने सब सच उगल दिया। अंजना ने पुलिस को बताया कि उनके घर कई सालों से दूध देने आ रहे शिवकुमार से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी के साथ मिलकर उसने संजीव की हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया।

अंजना ने पुलिस को बताया कि उसका पति संजीव अप्राकृतिक यौन संबंध का आदी था। इन्हीं सब हरकतों से तंग आकर अंजना ने प्रेमी के साथ मिलकर पती संजीव की हत्या की। हत्या के बाद संजीव के शव को पीपली के जंगल में फेंक दिया।
फिलहाल पुलिस ने दोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version