Site icon Samagra Bharat News website

‘टूलकिट’ पर एक बार फिर बहस, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया

The country is currently facing the second wave of Corona virus, but other than this crisis, there is a war of words in political parties. On Tuesday, Bharatiya Janata Party spokesperson Sambit Patra accused the Congress of plotting to discredit Prime Minister Narendra Modi in a time of crisis through one of his 'toolkits'.

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, 18 मई। देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, लेकिन इस संकट से इतर राजनीतिक दलों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है।

आपको बता दें कि संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने एक कथित टूलकिट को दिखाया। संबित पात्रा ने दावा किया कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस पार्टी देश को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में लगी है।

बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक, इसमें जानकारी दी गई है कि कांग्रेस के लोगों को इंडियन स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहना है, वहीं, कुंभ को सुपर स्प्रेडर बताना है। साथ ही पार्टी के अलावा अन्य बुद्धिजीवियों द्वारा भी इस तरह की बातें कहलवानी हैं।
संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी जो हर सुबह ट्वीट करते हैं, वो भी इसी टूलकिट का हिस्सा है, जिसके जरिए सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इसमें जानबूझकर कुंभ को लेकर कमेंट किया गया है, जबकि ईद पर चुप्पी साधी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना काल के बीच बीजेपी और कांग्रेस में लगातार वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मोदी सरकार पर कोविड संकट के मिसमैनेजमेंट का ठीकरा फोड़ रही है, तो वहीं बीजेपी लगातार कांग्रेस पर पलटवार कर रही है।

 

Exit mobile version